Top 5 This Week

Related Posts

शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव शुरू

शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव शुरू

प्रतिनिधि

झुमरीतिलैया. श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव सह श्री हनुमान जयंती महोत्सव बुधवार को भव्य शोभायात्रा के साथ आरंभ हुआ. इस अवसर पर सवा 25 घंटे का अखंड भजन कार्यक्रम भी प्रारंभ किया गया. शोभायात्रा अड्डी बांग्ला रोड स्थित मेमर्स केदारनाथ रामगोपाल की फैक्ट्री से आरंभ होकर स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई. नगर पर्षद उपाध्यक्ष मनोहर राम ने नारियल फोड़कर यात्रा को आगे बढ़ाया. श्रद्धालु राम नाम की पट्टी लगाकर यात्रा में सम्मिलित हुए. शोभायात्रा स्टेशन रोड से झंडा चौक, राजगढ़िया रोड, विद्यापुरी होते हुए पुनः झंडा चौक से होकर आयोजन स्थल पर समाप्त हुई. भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. इसके बाद कतरास से आए भजन गायक पंकज सवारियां ने “हनुमान जी हमारे श्री राम जी के प्यारे हम पर दया करो… और श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में… जैसे भजनों से समा बांध दिया. इस प्रकार दो दिवसीय आयोजन ने पूरे नगर को भक्ति और सांस्कृतिक उत्सव में डुबो दिया.

पहले दिन आयोजन स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद अखंड ज्योत प्रज्वलित की गयी और दरबार का अलौकिक श्रृंगार किया गया. सुंदरकांड पाठ में यजमान के रूप में विकास अग्रवाल सह पत्नी शामिल हुए. कतरास से आये पंकज शर्मा के नेतृत्व में लगभग 501 महिलाओं ने लाल परिधान धारण कर सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया. नमिता बर्णवाल, अंजू बर्णवाल, कंचन बाला, संगीता कुमारी, पुनम देवी, करुणा सिन्हा, बबीता देवी, आशा बर्णवाल, बेबी बर्णवाल, सुमन रानी, सुदेश छाबड़ा, रुक्मणी जोशी, सुनीता मोदी, सुजाता जोशी सहित अनेक महिलाएं इसमें सम्मिलित हुईं. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों और भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा.

आयोजन स्थल पर देवी-देवताओं की तस्वीरों और फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया. सवामणि प्रसाद का वितरण हुआ. पूजा-अर्चना पंडित अनिल मिश्रा ने करायी, जबकि अखंड ज्योत मनीष पेड़ीवाल द्वारा संपन्न हुई. शोभायात्रा में मंडल के संरक्षक मधुसुदन दारुका, संयोजक अरविन्द चौधरी, नवीन सिन्हा, बबलू पांडेय, सचिव विक्की केशरी, कोषाध्यक्ष उमंग अग्रवाल, संचालक राकेश कपसिमे सहित अनेक पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. संचालन आनंद सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम पांडेय और सुजीत राज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

The post शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव शुरू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles