Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शो-पीस बनी ज्योति प्रकाश चौक पर लगी वाटर एटीएम


आप अगर आप भी बताना चाहते हैं जनहित के किसी मुद्दे के 9110111537 नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं। यह तस्वीर भास्कर के पाठक विक्की कुमार ने भेजी है। बक्सर | नगर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित स्थित नगर परिषद की ओर से लगाए गए वाटर एटीएम शो पीस बना हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें तो जब से वाटर एटीएम स्थापित किया गया है एक बूंद पानी निकला। बता दें कि करीब एक साल पहले इसे यहां लगाया गया था। वाटर एटीएम का ढांचा तो खड़ा कर दिया गया, लेकिन आज तक उसका कनेक्शन बोरिंग से नहीं किया गया। वाटर एटीएम में नलका तक भी नहीं लगाया गया है। नगर परिषद की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ स्थानीय लोगों कौन नहीं मिल पा रहा है। लोग बोतल बंद पानी खरीदने को विवश हैं। नियमित फॉगिंग नहीं कराए जाने से लोगों में आक्रोश शहर के मुख्य मार्गों में नगर परिषद की ओर से फागिंग कराई जा रही है। लेकिन, वार्डों के भीतरी भाग में फागिंग नहीं कराए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Spread the love

Popular Articles