![]()
भास्कर न्यूज | रामगढ़ श्रीश्री 108 संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया है। गोला रोड के यूको बैंक के पास 10 से 17 फरवरी तक महोत्सव होगा। इसके तहत मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। गोला रोड से जीवंत झांकी के साथ महिलाओं ने कलश लेकर दामोदर नदी पहुंची। यहां, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीधाम अयोध्या के आचार्य ब्यास जी महाराज व अन्य ब्राह्मणों ने यजमान रामबिलास प्रसाद अग्रवाल, पत्नी माया देवी और देवेंद्र अग्रवाल को पूजा कराई। पूजन के बाद 108 महिलाएं कलश में पवित्र जल उठाकर नगर भ्रमण कर महोत्सव पहुंची। इस दौरान गाजे बाजे और भजनों पर लोग झूमते रहे। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन आचार्य व्यास जी महाराज करेंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों का वर्णन, भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठान होंगे। बुधवार को कथा प्रारंभ, 12 फरवरी को हिरण्याक्ष वध, जड़भरत प्रसंग,13 को गज-ग्राह उद्धार कथा, 14 को श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव, 15 को बाल लीला प्रसंग,16 को गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग, 17 को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, शुकदेव विदाई,18 फरवरी को हवन और यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव पर निकाली कलश यात्रा
Date:




