![]()
बोकारो | बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ की तिमाही आंचलिक सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को आंचलिक कार्यालय बोकारो स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में हुई। इस दौरान एक मार्च को संपन्न हुए बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने महासचिव सुनील लकड़ा सहित नव निर्वाचित कमेटी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक अश्विनी कुमार मित्तल के नेतृत्व में नव निर्वाचित अधिकारी संघ की कमेटी का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जेडएम अश्विनी मित्तल, डीजेडएम निकुंज जैन, एचआरडी विभाग से अमरदीप केशरी, रेणू मुर्मू तथा सूरज सिन्हा का सक्रिय योगदान रहा।
संघ की आंचलिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
Date:




