![]()
गिरिडीह के संत जोसेफ स्कूल में फीस और एडमिशन शुल्क को लेकर अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अभिभावक पिछले तीन दिनों से प्राचार्य से मिलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। शुक्रवार सुबह सैकड़ों अभिभावक स्कूल गेट पर जमा हो गए और नारेबाजी की। देखते ही देखते लगभग 400 से 500 परिजन गेट के सामने धरने पर बैठ गए। गुरुवार को भी स्कूल परिसर के बाहर अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। अभिभावकों को केवल आश्वासन दिया गया मामले को शांत करने के लिए पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में स्कूल सेक्रेटरी और अभिभावकों के बीच एक बैठक हुई। इसमें वार्ड संख्या 6 के पार्षद संजीव कुमार भी उपस्थित थे। दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। अभिभावकों को केवल आश्वासन दिया गया। अभिभावकों और कुछ शिक्षकों की नाराजगी का मुख्य कारण वर्तमान प्राचार्य का रवैया है। उनका कहना है कि पूर्व प्राचार्य अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्याओं का समाधान करते थे, लेकिन मौजूदा प्राचार्य के व्यवहार से वे असंतुष्ट हैं। इसी कारण प्राचार्य को हटाने की मांग तेज हो गई है। अभिभावकों ने एक गंभीर आरोप लगाया कि स्कूल से जुड़े अभिभावकों का व्हाट्सएप ग्रुप हैक कर लिया गया है। वे इस घटना के लिए स्कूल प्रशासन और प्रबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यह मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा: सेक्रेटरी इधर, संत जोसेफ स्कूल के सेक्रेटरी एस. टी. जोसेफ ने कहा कि अभिभावकों की सभी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से भी संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतें सुनी जाएगी, ताकि आपसी सहमति से जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान निकाला जा सके और विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सामान्य बना रहे।
संत जोसेफ स्कूल में फीस विवाद, अभिभावकों का हंगामा जारी:प्राचार्य की अनुपस्थिति से आक्रोश बढ़ा, स्कूल के गेट पर धरने पर बैठे लोग
Date:




