![]()
खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना की हेमचंद्र ग्राम पंचायत के गोविन्दपुर गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका का नाम संगीता माइती (18 वर्ष) है।मालूम हो कि परिजनों ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकते हुए देखा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम नहीं हो सका। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत फंदे से लटकता हुआ शव बरामद
Date:




