Tuesday, March 31, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सब्जी कारोबारी ने ससुराल में जहर खाकर किया सुसाइड:मधुबनी में पत्नी से नशे को लेकर हुआ था झगड़ा, कीटनाशक दवा खाया


मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के नकटी गांव में एक 35 साल के युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक सुपौल जिले का निवासी था और अपने ससुराल में सब्जी का कारोबार करता था।मृतक की पहचान सुपौल जिले के उजान गांव निवासी मनोज मुखिया के रूप में हुई है। उसका शव मंगलवार सुबह नकटी गांव के एक खेत में मृत अवस्था में पाया गया। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम मनोज का अपनी पत्नी से नशे को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद वह घर से गायब हो गया था। परिजनों को आशंका है कि पत्नी से विवाद के बाद तनाव में आकर युवक ने कीटनाशक दवा खाकर यह कदम उठाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया, जहां मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। नशे को लेकर झगड़ा होने की बात सामने आई राजनगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पत्नी से नशे को लेकर झगड़ा होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles