सभी नागरिकों के हितों को ध्यान में रख बने नीतियां : अंश

Date:

एक युवा वोटर के रूप में मेरी सबसे बड़ी उम्मीद यह है कि मेयर प्रत्याशी नौकरी, कौशल विकास और स्थानीय व्यवसाय के अवसरों को प्राथमिकता दें। मैं नहीं चाहता कि पढ़ाई पूरी करने के बाद मुझे रोजगार की तलाश में दूसरे शहरों की ओर पलायन करना पड़े। मेरा मानना है कि हमारे शहर में ही ऐसे अवसर पैदा किए जाएं, ताकि हम यहीं रहकर अपना भविष्य बना सकें। शासन किसी एक व्यक्ति या समूह तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सभी नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जानी चाहिए। सरकार की योजनाएं पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहित पर आधारित हों, ताकि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिल सके। वर्तमान में कई विभागों में छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों को रिश्वत का सामना करना पड़ता है, जो बेहद चिंताजनक है। भ्रष्टाचार पर सख्त और प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, तभी लोगों का सिस्टम पर भरोसा मजबूत होगा। हम युवाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि निर्णय-निर्माण प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाया जाए। स्वास्थ्य, खेल, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp