समस्तीपुर के ताजपुर में भाकपा माले का सम्मेलन:चौथी बार सर्वसम्मति से प्रखंड सचिव चुने गए सुरेंद्र प्रसाद सिंह; 17 सदस्यीय कमेटी का गठन

Date:


समस्तीपुर के ताजपुर फलमंडी में भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन में 17 सदस्यीय नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुरेंद्र प्रसाद सिंह को एक बार फिर से प्रखंड का सचिव चुन लिया गया। मौके पर जिला पर्यवेक्षक जीबछ पासवान, जिला सचिव उमेश कुमार, राज्य कमेटी सदस्या बंदना सिंह, जिला कमेटी सदस्य उपेंद्र राय, महेश कुमार, खुर्शीद खैर, जयंत कुमार, मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार मौजूद रहे। 17 सदस्य कमेटी का हुआ गठन भाकपा प्रखंड कमेटी के सदस्य में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज कुमार सिंह, आसिफ होदा, मो० एजाज, संजीव कुमार राय, मुंशीलाल राय, जीतेंद्र सहनी, प्रभात रंजन गुप्ता, मो क्यूम, मुकेश कुमार गुप्ता, ललन कुमार दास, नीलम देवी, रंजू कुमारी, मो. शाद तौहीदी शामिल हैं। सुरेंद्र प्रसाद सिंह निर्विरोध प्रखंड सचिव चुने गए। वे लगातार चौथी बार प्रखंड सचिव चुने गए। सम्मेलन में कुल 107 प्रतिनिधि शामिल हुए। कामकाज के रिपोर्ट पर बहस में 14 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष होगा तेज नवनिर्वाचित प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा के बुलडोजर राज के खिलाफ भूमिहीनों को वासभूमि-आवास, पहुंचपथ से वंचित गांव-टोले में पहुंचपथ, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा देने समेत प्रखंड, अंचल, मनरेगा, आपूर्ति, थाना आदि कार्यालयों के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में जारी लूट-भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर के विकास, विस्तार, मानवाधिकार की रक्षा को लेकर लड़ाई जारी रहेगा। हक-अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे पर्यवेक्षक जीबछ पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ताजपुर प्रखंड में भाकपा माले आंदोलन की सबसे बड़ी पार्टी है। आंदोलन असरदार के साथ निर्णायक भी रहा है। कार्यकर्ता हजारों लोगों को माले से जोड़कर विराट आंदोलन खड़ा करने का कार्यभार अपने हाथों ने लेने का संकल्प लें। ताकि न्याय से वंचित लोगों को न्याय, हक-अधिकार दिलाई जा सके। सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह और प्रभात रंजन गुप्ता ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चुनाव आयोग ने दिया नया आंकड़ा, बंगाल में और 13 लाख वोटर के नाम हुए डिलिट

मुख्य बातेंइस कारण लिस्ट आने में हुई देरीइन लोगों...

KKR & GT Announce Replacements Ahead of IPL 2026 Season

On Wednesday, fast bowler Navdeep Saini took Harshit Rana’s...
Join Us WhatsApp