समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदा शख्स, मौत:दो टूकड़ों में हुई लाश, प्लेटफार्म नंबर-1 पर घूम रहा था व्यक्ति

Date:


समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार को एक शख्स ने सुसाइड कर लिया। जयनगर से अमृतसर जा रही सरजू जमुना एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-1 से गुजर रही थी। व्यक्ति प्लेटफार्म पर टहल रहा था। ट्रेन का इंजन जैसे ही नजदीक आया, वो ट्रैक पर कूद गया। लोकोपायलट इमरजेंसी ब्रेक लगाते तब तक शख्स की कटकर मौत हो गई। शख्स की लाश इंजर के चक्के में फंस गई. जिसके बाद इंजन को पीछे किया गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। किसी ने युवक की पहचान नहीं की जानकारी मिलते ही जीआरपी के थाना अध्यक्ष बीरबल राय और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब तक उसके पास पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले हैं। पुलिस शव का पंचनामा बनाने में जुट गई है।
घटना के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे यात्री मौके पर जुट गए। हालांकि किसी ने भी अधेड़ की पहचान नहीं की।
मामले की जांच की जा रही है थानाध्यक्ष बीरबल राय ने कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव का पंचनामा बनाया जा रहा है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान से संबंधित कोई कागजात भी नहीं मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp