Sunday, March 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में गंडक नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत:रामनवमी पर गुड़गांव से घर आए थे, नहाते समय हादसा


समस्तीपुर में रामनवमी पूजा मनाने गुड़गांव से घर आए एक व्यक्ति की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान अकबरपुर वार्ड 11 निवासी स्वर्गीय राम नारायण सहनी के 44 साल के बेटे रंजीत सहनी के रूप में हुई है। रंजीत सहनी आज सुबह अपने गांव के सामने गंडक नदी में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक जब वे नदी से बाहर नहीं निकले, तो आसपास के लोगों ने उनके कपड़े देखकर पहचान की और परिजनों को सूचना दी। रामनवमी पूजा में भाग लेने आए थे गांव मृतक रंजीत सहनी पिछले लगभग 15 सालों से गुड़गांव में रहकर ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। वह चैती रामनवमी पूजा में भाग लेने के लिए अपने पैतृक गांव आए हुए थे। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और नदी में तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद रंजीत सहनी का शव बरामद कर लिया गया। घटना की जानकारी कल्याणपुर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। कल्याणपुर थानाअध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि अकबरपुर के पास नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेज कर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को समस्तीपुर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया है कि पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। सूचना मृतक के परिजनों को गुड़गांव में दे दी गई है उनके आने के बाद शव का दाह संस्कार किया जाएगा।

Spread the love

Popular Articles