समस्तीपुर में चेन स्नैचिंग गिरोह के 7 मेंबर गिरफ्तार:3 नेपाल के रहने वाले हैं, मुख्य सरगना फरार; पुलिस ने एक स्कॉर्पियो किया जब्त

Date:


समस्तीपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा हुआ है। नगर थाना पुलिस ने शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के दौरान महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एक स्कार्पियो भी जब्त की गई है। गिरफ्तार सात आरोपियों में 3 नेपाल के परसा जिले के हैं। चार बदमाश मोतिहारी के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वापस लौट रहे थे। पिपराकोठी स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकने के दौरान पुलिस टीम ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कई महिलाओं की ओर से चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी के आधार पर पहले एक को गिरफ्तार किया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को पहले गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर यह सफलता मिली। गिरफ्तार बदमाशों में से एक के पास से करीब 10 ग्राम के सोने की चेन बरामद हुई है। ढाबे के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग गिरोह वारदात को अंजाम देने में करता था। बताया जाता है कि रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र सहित अन्य आभूषण झपट लिए गए थे। घटना के दौरान एक संदिग्ध को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। उससे पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और पीछा कर सभी को पिपराकोठी से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Getting Noticed – Small beginnings

Introduction The Smule India blog pages published in the...

We’re not getting into rate war, competition for deposits to continue: SBI Chairman | Business News

4 min readMumbaiAug 31, 2024 04:49 AM IST State Bank...

छात्रों से आर्थिक दोहन का आरोप

पूर्णिया| छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष अंकित झा ने पूर्णिया...

JEE (Main) result announced, 12 candidates score 100 percentile

2 min readNew DelhiFeb 17, 2026 04:36 AM IST Twelve...
Join Us WhatsApp