समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर; भतीजी के फलदान कार्यक्रम से घर लौट रहे थे

Date:


समस्तीपुर में NH-28 पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी है। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। भतीजी के फलदान कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान सलेपुर निवासी रंजीत राम(45) के तौर पर हुई है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर काली मंदिर के पास की है। मृतक के साढू नरेश राम ने बताया कि रंजीत राम के भाई झागुरु राम के बेटी की शादी को लेकर सभी लोग फलदान कार्यक्रम में महेशपुर गांव गए हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे। कुछ व्हीलर से थे, तो कुछ बाइक से। रंजीत अपने बेटे राहुल के साथ बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क किनारे तड़प रहे थे। तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मेरे साढ़ू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई।
छानबीन में जुटी पुलिस इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो हुई है। जबकि एक युवक को इलाज अस्पताल में चल रहा है। केस दर्जकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 WC 2026: NZ vs CAN Match 31 Highlights – Best moments & who won today?

New Zealand produced a clinical performance in Chennai, defeating...

तृणमूल कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, बंगाल में पैदा किये जा रहे हैं राष्ट्रपति शासन के हालात

मुख्य बातेंएसआईआर के पीछे सुनियोजित उद्देश्यममता पहले भी कह...

4-year-old boy left in cab reunited in an hour, sleeps through entire rescue operation in Bengaluru

2 min readBengaluruFeb 17, 2026 02:44 PM IST A four-year-old...
Join Us WhatsApp