![]()
समस्तीपुर में गुरुवार रात बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। युवक एक बच्चे से बात कर रहा था। लोगों को शक हुआ तो बच्चे से युवक के बारे में पूछा, जिसपर बच्चे ने उसके बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद युवक को कुछ ग्रामीण बच्चा चोर कहने लगे। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। युवक के साथ मारपीट होने वाली थी, लेकिन कुछ लोगों ने उसका बीच-बचाव किया। इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को आने में थोड़ी देर हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना बंगरा थाना के मुर्गियाचक चौक के पास की है। मानसिक रूप से बीमार है युवक पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण बहस करने लगे। पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। भीड़ के बीच फंसे युवक को किसी तरह निकाला और पुलिस गाड़ी में बैठाया। पुलिस का कहना है कि है युवक मानसिक रूप से बीमार है। रोड के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार सड़क जाम के कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस पहुंची। सभी समझाया तब सड़क जाम खत्म हुआ, फिलहाल पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है। एएसपी संजय पांडेय ने कहा कि अबतक की जांच में युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। युवक के बारे में और जानकारी ली जा रही है।
समस्तीपुर में बच्चा चोर समझकर लोगों ने युवक को पकड़ा:आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम, विक्षिप्त को पुलिस ने भीड़ से निकाला
Date:




