समस्तीपुर में बेगूसराय के युवक की मौत:शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर; चचेरे भाई की हालत गंभीर

Date:


समस्तीपुर में बुधवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने वाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चचेरे भाई की हालत गंभीर है। शादी समारोह से भोज खाकर दोने घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के सुजालपुर वाहा वार्ड-15 निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र रामकुमार यादव(19) के तौर पर हुई है। घायल पंकज यादव का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौक के पास की है। पुलिस से मिली हादसे की जानकारी परिजन राजेश कुमार ने बताया कि राम कुमार अपने चचेरे भाई पंकज कुमार के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने गया था। भोज खाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर फोन किया तो पुलिसकर्मी ने कॉल रिसीव किया। जानकारी मिली कि दोनों हसनपुर पीएचसी में भर्ती है। परिवार के लोग भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। तब तक रामकुमार की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पंकज को इलाज के लिए बेगूसराय लेकर आ गए। उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। आईसीयू में इलाज चल रहा है। घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी करता था। हादसे कैसे हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। आरोपी ड्राइवर टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। फरार ड्राइवर की तलाश जारी वहीं, इस संबंध में हसनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। जबकि दूसरा गंभीर है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। केस दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

War in Ukraine spills into Hungarian election campaign

Hungary is going to the polls soon and Prime...

Renu Mahotsav 2026 Araria | Literary Discussion & Kavi Sammelan

अररिया में कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन...
Join Us WhatsApp