समस्तीपुर में 16 साल पुराने मामले में ड्राइवर गिरफ्तार:डीआईजी की गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप था, ट्रक चलाता था बदमाश

Date:


समस्तीपुर की मुफस्सिल पुलिस ने 16 साल पुराने एक मामले में डीआईजी की गाड़ी को टक्कर मारने वाले ड्राइवर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जितवारपुर निजामत गांव निवासी चंदन कुमार और हकीमाबाद निवासी पप्पू रजक को अलग-अलग मामलों में पकड़ा है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि जितवारपुर निजामत गांव के 40 साल का चंदन कुमार, जो स्वर्गीय रघुनाथ शाह के बेटे हैं, ट्रक चलाने का काम करते थे। उन पर 2010 में जितवारपुर इलाके में डीआईजी की गाड़ी में टक्कर मारने का आरोप था। इस मामले में उनके खिलाफ न्यायालय में एक मुकदमा चल रहा था। चंदन कुमार काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके बाद जिला न्यायालय से उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पप्पू रजक फरार चल रहे थे वहीं, दूसरे मामले में हकीमाबाद गांव के 35 साल के पप्पू कुमार रजक, जो फोगनी रजक के बेटे हैं, को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि हकीमाबाद निवासी अरुण रजक ने 8 मार्च को पप्पू रजक के खिलाफ मारपीट का मामला मुफस्सिल थाने में दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से पप्पू रजक फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें भी उनके घर से गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp