![]()
गुमला| स्थानीय निवासी और समाजसेवक अशोक त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने इस विशेष अवसर पर 123वीं बार रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प दोहराया। त्रिपाठी पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। उनका मानना है कि जन्मदिन पर उपहार लेने के बजाय किसी को जीवन का उपहार देना सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को त्यागें और इस नेक कार्य के लिए आगे आएं। उनके इस जज्बे की स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की है। मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर सुनील राम व राकेश सिंह थे।
समाजसेवी ने 123वीं बार किया रक्तदान
Date:




