बांका| समाहरणालय स्थित पार्क में इन दिनों शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क में रोजाना कुछ युवक बैठकर गांजा और शराब का सेवन करते हैं, जिससे पूरे परिसर का माहौल खराब हो गया है। पार्क में जगह-जगह गांजा पीने वाले कागज, माचिस की तिल्लियां, सिगरेट का अवशेष और शराब की खाली बोतलें पड़ी मिल रही हैं, जिससे आने-जाने वाले लोग परेशान हैं। पार्क में टहलने आने वाले लोगों ने बताया कि पहले यहां सुबह और शाम बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और बुजुर्ग घूमने आते थे, लेकिन अब नशेड़ियों के कारण माहौल असुरक्षित हो गया है।
समाहरणालय पार्क में शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा
Date:




