![]()
बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच खगड़िया के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के गौछारी गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने हवन महायज्ञ किया, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरे विधि-विधान से हवन संपन्न हुआ। आयोजन में शामिल लोगों ने हाथ जोड़कर मां काली से प्रार्थना की कि सम्राट चौधरी को राज्य की बागडोर संभालने का अवसर मिले। दरअसल, बिहार में इन दिनों मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। विभिन्न राजनीतिक समीकरणों के बीच सम्राट चौधरी का नाम प्रमुख दावेदारों में चर्चा में है। इसी को लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जिसका उदाहरण खगड़िया जिले के गोछारी खटहा गांव में आयोजित यह महायज्ञ बना। सम्राट ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत परबत्ता से की स्थानीय लोगों का कहना है कि सम्राट चौधरी का इस क्षेत्र से गहरा और पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत परबत्ता से ही की थी और वर्ष 2001 तथा 2010 में यहां से विधायक चुने गए थे। वे आज भी क्षेत्र में आने पर अपने संबंध और लगाव को स्वीकार करते हैं। हवन में शामिल भगवान चौरसिया ने कहा, “सम्राट चौधरी एक जमीनी नेता हैं। उन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। इसलिए हम चाहते हैं कि वे बिहार के मुख्यमंत्री बनें।” वहीं, किशोर कुमार सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि “अगर सम्राट चौधरी को नेतृत्व का मौका मिलता है तो बिहार में विकास को नई रफ्तार मिलेगी और प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा।” उपमुख्यमंत्री रहते हुए कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया आयोजन के दौरान सूर्यदेव कुमार ने कहा कि यह हवन सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक संकल्प है। उन्होंने कहा, “हम मां काली से प्रार्थना कर रहे हैं कि देश के शीर्ष नेतृत्व को सद्बुद्धि मिले और सम्राट चौधरी को बिहार की कमान सौंपी जाए। उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है, जिससे लोगों को उम्मीद जगी है।”


