रांची | मुंडा सभा केंद्रीय समिति की बैठक डिबडीह स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में प्रकृति महापर्व सरहुल को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। 21 मार्च को निरल एनेम होरो मार्ग पर गोस्सनर कॉलेज गेट के सामने सेवा शिविर लगाया जाएगा। बैठक में संगठन की गतिविधियों और सामाजिक भागीदारी पर भी चर्चा हुई। महासचिव बिलकन डॉग, कोषाध्यक्ष डॉ. रोयल डांग, सचिव प्रभु सहाय संगा समेत कई सदस्य मौजूद थे।
सरहुल पर्व को लेकर मुंडा सभा केंद्रीय समिति की बैठक हुई
Date:




