सरायकेला में रिश्तों का कत्ल: पिता-पुत्र ने मिलकर भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा, मौत

Date:

Saraikela Crime News, सरायकेला (शचिंद्र कुमार दाश): सरायकेला स्थित कुचाई थाना क्षेत्र के जुगीडीह गांव में आपसी विवाद के दौरान लाठी-डंडे से की गयी पिटाई में एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मृतक की पहचान लक्ष्मण बोदरा उर्फ लखन (35) के रूप में हुई है. कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने बताया कि 13 मार्च को गांव के ही रेगा बोदरा (50) ने अपने बेटे मानकी बोदरा (23) के साथ मिलकर अपने भतीजे लक्ष्मण बोदरा की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी.

अंदरूनी चोट लगने के कारण गयी जान

मारपीट में घायल लक्ष्मण बोदरा की 14 मार्च को घर पर ही मौत हो गयी. आशंका जताई जा रही है कि अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी जान गयी है. घटना की सूचना मिलने पर कुचाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के भाई राउतु बोदरा के बयान पर रेगा बोदरा और मानकी बोदरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Also Read: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने आए थे रांची, चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. साथ ही मारपीट में इस्तेमाल किये डंडा को भी बरामद कर लिया गया है. छापेमारी दल में कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा, एसआई सामंत कुमार दास सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे.

Also Read: हजारीबाग में अवैध बालू के खेल ने ली 1 की जान: बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, पुलिस पर लगा बड़ा आरोप

The post सरायकेला में रिश्तों का कत्ल: पिता-पुत्र ने मिलकर भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा, मौत appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp