सरिया कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण

Date:


भास्कर न्यूज | बड़की सरिया सरिया कॉलेज के मंगलवार को राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत झारखंड विधानसभा का दौरा किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार लाल ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। रांची स्थित विधानसभा भवन में 30 विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यप्रणाली को समझा। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र कुमार महतो ने विद्यार्थियों का सदन में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बगोदर के स्थानीय विधायक नागेंद्र महत्व ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र रूपी मंदिर में आने वाले विद्यार्थी महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त करते हैं। सहायक प्राध्यापक डॉ. आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों द्वारा सदन में किसी विषय पर प्रश्न और उत्तर देने की प्रक्रिया को देखकर विद्यार्थियों को वास्तविक संसदीय कार्य की समझ मिली। शैक्षणिक भ्रमण में रानी कुमारी, कृति कुमारी, रंजू कुमारी, काजल कुमारी, साक्षी कुमारी, सोनम कुमारी, नेहा कुमारी, मधु कुमारी, अस्मिता कुमारी, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, मौसमी, नंदिनी, मनोरमा, रिया, अभिषेक मंगेश, रिकी, स्नेहा, सागर समेत कई अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM speaks to Kuwait Crown Prince, condemns Iran attacks | India News – The Times of India

NEW DELHI: India's continued engagement with the...

Japan’s leader heads to D.C. bearing gifts of peace for a president at war

TOKYO — Japanese Prime Minister Sanae Takaichi’s first official...

रामजी की निकली सावरी गीत से गूंजा शहर

प्रभु श्रीराम व हनुमान के जयघोष के साथ निकली...
Join Us WhatsApp