सहरसा मॉडल अस्पताल में परिवार नियोजन पखवाड़ा शुरू:20 मार्च तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं, मिशन परिवार विकास अभियान

Date:


सहरसा के मॉडल अस्पताल में सोमवार को मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद, प्रभारी अधीक्षक डॉ. एस.एस. मेहता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) विनय रंजन, डीएओ राहुल किशोर, डीएमएनई कंचन कुमारी तथा अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा 6 मार्च से 20 मार्च तक चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी उपायों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। परिवार नियोजन से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पखवाड़े के दौरान जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन सहित अन्य अस्थायी गर्भनिरोधक उपाय शामिल हैं। लाभार्थियों को परिवार नियोजन से जुड़ी विस्तृत काउंसिलिंग, आवश्यक चिकित्सीय जांच और ऑपरेशन के बाद देखभाल की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और अन्य गर्भनिरोधक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। लक्ष्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रसव के बाद महिलाओं को परिवार नियोजन के उपाय अपनाने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा। इसका लक्ष्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और परिवार को स्वस्थ रखना है। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी और अन्य सामुदायिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इनके माध्यम से घर-घर जाकर योग्य दंपत्तियों का पूर्व पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जाएगी। परिवार नियोजन के महत्व और लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा इसके साथ ही, स्वास्थ्य मेला, परामर्श केंद्र, प्रचार-प्रसार कार्यक्रम और विशेष शिविरों के माध्यम से भी लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने जोर दिया कि स्वस्थ परिवार और संतुलित जनसंख्या के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp