सांसद पप्पू यादव ने डगरूआ कांड पर सरकार को घेरा:पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, बोले- प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है, हर स्तर पर आवाज उठाएंगे

Date:


पूर्णिया के डगरूआ में 10वीं की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जानकारी मिलते ही शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। गांव पहुंचते ही पप्पू यादव ने सबसे पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घर में पसरे मातम के बीच उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। सांसद ने इस घटना को बेहद दुखद, शर्मनाक और मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदात किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक है। इस कठिन समय में हर कदम पर परिवार के साथ खड़े रहेंगे। दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे। प्रदेश में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ऐसी घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं। इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए। हत्या के बाद शव को एसिड से जला दिया बता दें, डगरूआ में 10 दसवीं की छात्रा को अगवा कर निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर गला दबाकर मार डाला। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जला दिया गया। बाद में विश्वासपुर इलाके में NH-31 के पास मक्के के खेत से जली हुई लाश बरामद हुई। रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शव मिलने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिया। लोगों ने टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp