साइको किलर भांजे ने मामा का बीच सड़क गला काटा:पटना में भाई की हत्या की कोशिश में जेल गया था,मां से कहा था-तुमको भी काट दूंगा

Date:


पटना सिटी में दिनदहाड़े 26 साल के भांजे ने 62 साल के मामा का गला बीच सड़क पर धारदार हथियार से काट डाला, जिससे उनकी मौत हो गई। अयाज ने रईस के गले पर चापड़ (धारदार हथियार) से 23 सेकेंड में करीब 10 बार वार किया। बीच सड़क मर्डर का सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा कि अयाज अपने मामा पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला कर रहा है। आसपास से लोग भी गुजर रहे थे, पर किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। सभी तमाशा देख रहे थे। हमले के बाद युवक ने अपने बाल ठीक किए। चाकू पर लगा खून छिटका और बड़े आराम से निकल गया। मृतक की पहचान मोहम्मद रईस (62) के रूप में हुई है। अयाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रईस टेलर था, जबकि अयाज बेरोजगार था। घटना की सूचना मिलने के बाद चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात 4 तस्वीरों में देखिए कैसे हुआ हमला… 10 कदम साथ चला, फिर गले पर पहला वार गुरुवार सुबह रईस करीब 10:45 बजे काम पर जाने के लिए पैदल ही बख्शी मोहल्ले के घर से निकले। उनके निकलने के कुछ देर बाद ही अयाज भी उनका पीछा करते निकला। हत्या करने की नीयत से चापड़ लेकर आता है। सीसीटीवी में उसके हाथ में चापड़ दिख रहा है। CCTV फुटेज में दिखता है कि अयाज पीछे से आता है और करीब 10 कदम उनके साथ चलता है। मोड़ पर पहुंचते ही वह आगे निकलता है और अचानक चापड़ से रईस के गले पर वार कर देता है। पोल के पास गिरे, ताबड़तोड़ हमले पहले वार के बाद रईस सड़क किनारे एक पोल के पास गिर जाते हैं। इसके बाद अयाज 10 से ज्यादा बार वार करता है। पूरी घटना 23 सेकेंड में खत्म हो जाती है। बाल ठीक किए, खून झटकते चला गया हत्या के बाद आरोपी आराम से अपने बाल सेट करता है। चाकू पर लगा खून झटकता है और मौके से निकल जाता है। आसपास मौजूद लोग पूरी घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। भाई बोला- किसी से दुश्मनी नहीं थी मोहम्मद रईस के चचेरे भाई मोहम्मद रियाज ने बताया कि ‘रईस का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। समझ नहीं आ रहा कि उनकी हत्या क्यों की।’ मामा का गला काटा, बोला- पत्नी को टॉर्चर करते थे पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अयाज को चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उस हथियार को भी बरामद कर लिया है जिससे अयाज ने मामा मोहम्मद रईस की हत्या की। पूछताछ में अयाज ने बताया कि ‘मेरी पत्नी को मामा के परिवार के लोग परेशान करते थे। टॉर्चर किया जाता था। इसी का बदला लेने के लिए मैंने उन्हें मार दिया।’ मोबाइल चोरी विवाद में भाई और मां पर भी कर चुका है हमला आरोपी आयाज पहले भी अपने भाई पर दाब से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर चुका है। यह वाकया 9 सितंबर 2024 का है। बाकरगंज स्थित मोहर्रमपुर घर पर अयाज और उसका छोटा भाई फैयाद खड़े थे। घर पर 8 दिन पहले से मोबाइल चोरी को लेकर विवाद चल रहा था। मां मुन्नी खातून (50) के मुताबिक, अयाज नशे का आदि हो गया था। एक लड़की से भी उसका चक्कर चल रहा था। हमें शक था कि अयाज ने ही मोबाइल फोन चोरी कर के बेच दिया है। इसीलिए उसे समझाकर, कुछ रुपये का लालच देकर पूछ रहे थे। यह बात आयाज को नागवार गुजरी। छोटा भाई बात ही कर रहा था। तब तक दाब से 5 से 6 बार हमला कर कर उसने भाई को लहूलुहान कर दिया। पड़ोसियों ने जब देखा तो घर वालों को बताया। फिर सभी वहां से PMCH लेकर गए। वहां से बेहतर इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मां ने 10 सितंबर को अयाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में अयाज जेल गया था। हाल ही में छूटकर बाहर आया है। एक बार अपनी मां पर भी इसी तरीके से जानलेवा हमले का प्रयास किया था। पुलिस बोली- हत्या के पीछे पारिवारिक वजह पटना सिटी SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि, ‘आज पौने 11 बजे चौक थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची। FSL की टीम को बुलाया गया है। बीच सड़क हुई हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। वारदात में इस्तेमाल हथियार रिकवर हुआ है। मामला पारिवारिक है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 World Cup 2026: Cricket Ireland Rejects Venue Change Request, Big Setback for Bangladesh

The Bangladesh Cricket Board has suffered a major setback...

IPL 2026: Riyan Parag set to be named Rajasthan Royals captain

Star all-rounder Riyan Parag is all likely to be...

EXPLAINED: Why Mumbai Indians blocks RCB’s request to host IPL 2026 games at DY Patil Stadium?

The search for Royal Challengers Bengaluru’s (RCB) home...

Kishan, Hardik, spinners hand India record win

India 209 for 9 (Kishan 61, Hardik 52, Erasmus...
Join Us WhatsApp