सामने आये कांग्रेस नेता अधीर रंजन, बोले- बहरमपुर से लड़ना चाहता हूं बंगाल विधानसभा चुनाव

Date:

सामने आये कांग्रेस नेता अधीर रंजन, बोले- बहरमपुर से लड़ना चाहता हूं बंगाल विधानसभा चुनाव

Adhir Ranjan Congress: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वह तीन दशकों के अंतराल के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. अगर पार्टी आलाकमान और केंद्रीय चुनाव समिति अनुमति दे, तो वह बहरमपुर सीट से मैदान में उतरेंगे. आगामी चुनावों में कांग्रेस की सीमित तैयारी का कारण उसकी संगठनात्मक कमजोरी और समय की कमी को बताते हुए, 70 वर्षीय नेता एवं 5 बार लोकसभा सांसद रहे अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी मध्य और उत्तर बंगाल के अपने पारंपरिक गढ़ों में बढ़त बनायेगी.

1996 में नवग्राम विधानसभा सीट से जीते थे अधीर रंजन

अधीर रंजन चौधरी ने वर्ष 1996 में मुर्शिदाबाद की नवग्राम विधानसभा सीट जीती थी. वर्ष 1999 के आम चुनावों में बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र से जीतने के बाद विधानसभा सीट छोड़ दी थी. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के यूसुफ पठान ने बहरमपुर सीट से ‘लीडर और लीडर्स’ चौधरी को हरा दिया था.

कांग्रेस ने सभी वरिष्ठ नेताओं से किया है चुनाव लड़ने का आग्रह – अधीर

अधीर रंजन ने कहा- मैं कांग्रेस का एक आम कार्यकर्ता हूं. पार्टी मुझसे जो भी करने को कहेगी, मैं वह करूंगा. बंगाल की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में, कांग्रेस का झंडा बुलंद रखना ही हमारा लक्ष्य है. इसीलिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं से चुनाव लड़ने का आग्रह किया. कुछ नेता सहमत हुए, तो कुछ नहीं. मैंने यह अनुरोध स्वीकार कर लिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल की सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है, क्योंकि वामपंथी दलों के साथ गठबंधन पर बात नहीं बनी. पार्टी ने अभी तक औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. हालांकि, चौधरी ने कहा कि पार्टी सभी 294 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. मुर्शिदाबाद, मालदा, दिनाजपुर और पुरुलिया जिलों के कुछ हिस्सों में अपने मजबूत गढ़ों पर ज्यादा ध्यान देगी.

इस बार 2021 जैसा तीव्र धार्मिक ध्रुवीकरण नहीं – अधीर रंजन

अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि 3 बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वर्तमान में सत्ता-विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है. 2021 के चुनावों जैसा तीव्र धार्मिक ध्रुवीकरण इस बार नहीं है. इसलिए कांग्रेस को मौजूदा चुनावों में कंपटीशन करने का मौका दिया है.

धार्मिक आधार पर मतदाताओं को ममता ने किया विभाजित – अधीर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा- 2021 में, राज्य में एनआरसी-सीएए विरोधी लहर और शीतलकुची में केंद्रीय बलों द्वारा ग्रामीणों पर की गयी गोलीबारी ने बंगाल के मतदाताओं के बीच धार्मिक आधार पर गहरा विभाजन पैदा किया था. इसका ममता बनर्जी ने भरपूर फायदा उठाया. मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में उन्होंने वोट हासिल कर लिये. वर्तमान समय में ऐसी स्थिति नहीं है.

Adhir Ranjan Congress: ममता बनर्जी की मतदाता ध्रुवीकरण की चाल को समझ गये हैं लोग

वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि शीतलकुची में गोलीबारी के कारण हुए धार्मिक ध्रुवीकरण ने उत्तर बंगाल में कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा कि बंगाल में ‘त्रुटिपूर्ण एसआईआर प्रक्रिया’ का विरोध करने में कांग्रेस को अन्य दलों पर ‘स्वाभाविक बढ़त’ प्राप्त है. लोगों ने ममता बनर्जी की ‘मतदाता धुव्रीकरण की चाल’ को भांप लिया है.

इसे भी पढ़ें

मतुआ समुदाय की नागरिकता बचाने के लिए कदम उठाये केंद्र : अधीर

BJP: अधीर रंजन की पीएम से हुई मुलाकात के निकाले जा रहे राजनीतिक मायने

The post सामने आये कांग्रेस नेता अधीर रंजन, बोले- बहरमपुर से लड़ना चाहता हूं बंगाल विधानसभा चुनाव appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp