![]()
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत रिक्त पदों के विरुद्ध परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें अलग-अलग पदों पर 40 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। जारी परिणाम के मुताबिक सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 7 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। वहीं कनीय सचिवालय सहायक पद के लिए 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसी प्रकार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पद के लिए 7 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। जबकि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 1 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। वहीं अंचल निरीक्षक सह कानूनगो पद के लिए 1 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा अभी तक अनिवार्य दस्तावेज जमा नहीं किए गए हैं, उनका परिणाम फिलहाल लंबित रखा गया है। दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद ही ऐसे मामलों पर विचार करते हुए संशोधित परिणाम जारी किया जाएगा। जेएसएससी ने संकेत दिया है कि शेष बचे पदों के लिए भी रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।
सामान्य स्नातक नियुक्ति… 40 का हुआ चयन, कई का परिणाम अभी भी होल्ड
Date:




