सासाराम, डालमियानगर एवं नोखा नगर परिषद के पार्षद चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Date:

भास्कर न्यूज | नोखा नोखा नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 सहित डालमियानगर वार्ड नंबर 19,20 एवं सासाराम वार्ड नंबर 5 में उपचुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस वार्ड में रिक्त पद को भरने के लिए नगरपालिका उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। आयोग ने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची का अद्यतन निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी और प्रिंटिंग 4 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद, 15 अप्रैल 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।आम नागरिक 15 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक दावा और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 17 अप्रैल से 4 मई 2026 के बीच किया जाएगा।अंतिम मतदाता सूची की तैयारी और मुद्रण 5 मई से 12 मई 2026 तक होगा, जिसके बाद 13 मई 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।यह सीट वार्ड संख्या 8 के पूर्व सदस्य भीम सिंह की सदस्यता रद्द होने के कारण रिक्त हुई थी। उन पर शपथ पत्र के उल्लंघन का आरोप था। नगर पालिका अधिनियम के तहत, 4 अप्रैल 2008 के बाद तीसरी संतान होने पर कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाता है।शिकायत में आरोप लगाया गया था कि भीम सिंह ने अपने शपथ पत्र में केवल दो संतानें दर्शाई थीं, जबकि बाद में उनकी तीसरी संतान होने की जानकारी सामने आई। आवेदनकर्ता ने उनकी कुल पांच संतानें होने का दावा किया था। जांच के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी।उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही वार्ड में संभावित प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘We’re Finally Here’: BTS Returns With Sold-Out Concert and New Album

new video loaded: ‘We’re Finally Here’: BTS Returns With...

कल्ला और जुबली मोड़ पर चला सघन चेकिंग अभियान

आसनसोल. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू...

‘They don’t have…’ – Mohammad Kaif points out glaring flaw in GT’s setup ahead of IPL 2026

Former India batter Mohammad Kaif is concerned by the...
Join Us WhatsApp