साहिबगंज में पीपल के पेड़ से टकराई बाइक:दो युवकों की मौत; एक की बुधवार को थी सगाई, घर में पसरा मातम

Date:


साहिबगंज में सोमवार देर रात तेज रफ्तार का कहर दो युवकों की जिंदगी पर भारी पड़ गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर मठिया स्थित डेरा पीपल पेड़ के पास रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सीधे पीपल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महादेवगंज गश्ती दल मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को तत्काल उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दो परिवारों के चिराग बुझ गए, इलाके में पसरा सन्नाटा मृतकों की पहचान तालबन्ना निवासी सनोज कुमार यादव और शोभापुर भट्ठा निवासी बादल यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से साहिबगंज से महादेवगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शोभनपुर मठिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां से गुजर रही पुलिस गश्ती टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया पूरी की। इस दर्दनाक हादसे ने दोनों परिवारों के चिराग एक साथ बुझा दिए, जिससे गांव और आसपास के इलाके में गहरा सन्नाटा छा गया। जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां पसरा मातम इस हादसे की सबसे मार्मिक बात यह है कि मृतक सनोज कुमार यादव के घर में खुशियों की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों के अनुसार सनोज का बुधवार को छेका (सगाई) होने वाला था और घर में शादी की चर्चा व तैयारियों का माहौल था। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पिता राजकुमार यादव ने नम आंखों से बताया कि बेटे की सगाई की तैयारी चल रही थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
भोज से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच परिजनों के अनुसार दोनों युवक किसी भोज से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद से दोनों परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर इतनी बड़ी दुर्घटना कैसे हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp