साहिबगंज में महिला की पत्थर से मारकर हत्या:चचेरी भाभी और भतीजी पर हत्या का आरोप, दोनों गिरफ्तार; पहले भी हुआ था विवाद

Date:


बोरियो थाना क्षेत्र के बांझी फुटानी हाट परिसर से पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान बांझी संथाली निवासी लोंगरा हांसदा की 40 वर्षीय पुत्री संझली हांसदा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हत्या आपसी जमीनी विवाद को लेकर की गई है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह संझली हांसदा, उनकी चचेरी भाभी मंझली मुर्मू और भतीजी तारा हांसदा के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और नोकझोंक होने लगी। इसी दौरान भाभी और भतीजी ने मिलकर संझली हांसदा पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पहले भी हो चुका था विवाद
मृतका के भाई मनिंदर हांसदा ने बताया कि जमीन को लेकर पहले भी दोनों परिवारों के बीच मारपीट और झगड़ा हो चुका है। मामला थाना तक पहुंचा था, जिसके बाद अंचल कार्यालय की ओर से अमीन बुलाकर जमीन की मापी भी कराई गई थी, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सिद्धार्थशंकर टोप्पो, एएसआई नीलम कुमारी, प्रभाशंकर दुबे, देव नारायण साहू सहित पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। पांच लोगों के खिलाफ दिया आवेदन
मृतका के भाई मनिंदर हांसदा ने अपने चचेरे भाई भोला हांसदा, भाभी मंझली हांसदा, भाई बिष्णु हांसदा, रायमंड हांसदा और बहन तारा हांसदा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने भाभी मंझली मुर्मू और भतीजी तारा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp