सिमरिया में याद किए गए साहित्यकार केदारनाथ सिंह:दिनकर के बेटे को दी गई श्रद्धांजलि, कवि सम्मेलन में झूमते रहे श्रोता

Date:


राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बेटे साहित्यकार स्व. केदारनाथ सिंह की 88वीं जयंती पर सिमरिया स्थित दिनकर आवास पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन की शुरूआत में आकाशवाणी के प्रसिद्ध संगीतकार सीताराम सिंह ने बटोही धीरे-धीरे गा को स्वरवद्ध सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव विनीताभ ने अच्छे दिन के इंतजार, इंतजार ही रहा, दिन बरस गुजर गए इंतजार ही रहा सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। नालंदा से आए मशहूर मगही कवि जयराम देवसपुरी ने हास्य व्यंग्य की कविताओं को सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। खिचड़ी खा-खा बच्चा सब पहलवान हो रहल, अब त स्कूल महतो जी के दलान भे रहल को सुनाया। तीन ताल पर बगुला नाचे, चार ताल पर कौआ, चौवा पर नाचे धर-धर कुर्सी के सब पौवा को सुनाकर वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर करारा चोट किया। मगही कवि नरेन्द्र नेपुरिया ने ननदो हम पिनहबो झुनझुन पायल जैसी श्रृंगार रस की कविताएं सुनाकर वाहवाही बटोरी। कविता सुनाकर सत्ता के खिलाफ एक प्रश्न खड़ी कर दी कवियित्री शगुफ्ता ताजवर ने मेरी चुप्पी से तुम्हारे गुनाह कम नहीं होंगे, कविता सुनाकर सत्ता के खिलाफ एक प्रश्न खड़ी कर दी। कवि पुष्कर प्रसाद सिंह ने जनता पुलिस के बीच बड़ा ही गड्ढ़ा है, वहीं थाने में अपराधी का अड्डा है, सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। संचालन करते हुए प्रवीण प्रियदर्शी ने गांव-गांव में बने विधायक, हर टोले से मुखिया सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कवि सम्मेलन में जसम के राज्य उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, देवेन्द्र कुंवर, डॉ. संजय भारद्वाज, ललन लालित्य, श्यामनंदन निशाकर, कमल वत्स, संजीव फिरोज, विनोद बिहारी, प्रियव्रत कुमार एवं अमन कुमार आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों ने साहित्यकार केदार नाथ सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत दिनकर स्मृति विकास समिति ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। स्वागत समिति के कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह और धन्यवाद ज्ञापन विश्वंभर सिंह ने किया। दिनकर न्यास समिति के संयोजक नीरज कुमार ने कहा कि दिनकर की रचनाओं को देश ही नहीं विदेश तक भी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सिमरिया का नाम हर कार्यक्रम से जोड़ा जाता है। साहित्यकार केदारनाथ सिंह के सुपुत्र ऋत्विक उदयन ने कहा कि बाबा की रचनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। सिमरिया से अगाध प्रेम और सहयोग मिल रहा है। मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, कपिलदेव सिंह, भाजपा नेता शंभु सिंह, कृष्णनंदन पिंकू, कल्पना सिंह, प्रदीप कुमार, अमर कुमार, गौरव भारद्वाज, जितेन्द्र झा, अश्विनी कुमार, राजेन्द्र राय और लक्ष्मणदेव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp