Top 5 This Week

Related Posts

सिविल कोर्ट व अनुमंडल कोर्ट गोगरी में 09 मई को लगाया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत

सिविल कोर्ट व अनुमंडल कोर्ट गोगरी में 09 मई को लगाया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत

खगड़िया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार द्वारा बताया कि आगामी 09 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी का जायजा लेने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारी, बैंक के शाखा प्रबंधक एवं न्यायिक पदाधिकारी की लगातार बैठक आयोजित की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभाग यथा बिजली विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, दूरसंचार, माप तौल विभाग, नगर परिषद एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी की बैठक हुयी. जिसमें उपस्थित पदाधिकारी से जानकारी ली गई कि उनके विभाग में सुलह योग्य कितने वादों को चिन्हित किया गया है. उन्हें निर्देशित किया गया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैसे पक्षकारों को जिनको अब तक चिन्हित नहीं किया गया है तो चिन्हित करें. साथ ही वैसे चिन्हित पक्षकारों को यथाशीघ्र राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए अपने स्तर से भी सूचना देना भी सुनिश्चित करें. इसके अतिरिक्त सभी को अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया.

The post सिविल कोर्ट व अनुमंडल कोर्ट गोगरी में 09 मई को लगाया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles