सीएम नीतीश के आवास पर आज इफ्तार पार्टी:बेटे निशांत, दोनों डिप्टी CM सहित कई नेता पहुंचेंगे, कल जमा खान ने दी थी इफ्तार

Date:


नीतीश कुमार आज शाम एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम पटना के 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में होगा। इस दावत में बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ मंत्री, विधायक, विधान पार्षद (MLC) और बड़ी संख्या में रोजेदार मुस्लिम शामिल होंगे। शाम 6 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर इफ्तार पार्टी शाम 6 बजे से शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा से लौटने के बाद इसमें शामिल होंगे। इस दौरान उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहेंगे। कल हज भवन की इफ्तार में दिखे निशांत मंगलवार को पटना के हज भवन में मंत्री जमा खान ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में निशांत कुमार शामिल हुए थे। वहीं, सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे, लेकिन वे महज दो मिनट रुककर वापस लौट गए। जदयू की इफ्तार की तस्वीरें… निशांत कुमार के समर्थन में लगे नारे इफ्तार पार्टी में निशांत कुमार का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्हें वहां मौजूद लोगों ने मुस्लिम टोपी पहनाई। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नारे लगाए- बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो। इस दौरान निशांत ने बादाम उठाकर उसे प्रणाम किया और खाया। साथ ही एक महिला कार्यकर्ता ने उनके साथ सेल्फी भी ली। इफ्तार पार्टी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन भी पहुंचे थे। निशांत कुमार ने दोनों नेताओं से मुलाकात की और बातचीत की। नीतीश ने नहीं पहनी टोपी, संकेतों की चर्चा इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। परंपरा के अनुसार, इफ्तार में टोपी पहनने का रिवाज होता है, लेकिन उन्होंने खुद टोपी नहीं पहनी। उन्हें टोपी दी गई थी, जिसे उन्होंने अपने करीबी नेता विजय कुमार चौधरी को पहना दी। इस इशारे को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। चिराग की इफ्तार पार्टी में भी पहुंचे थे सीएम इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पटना स्थित आवास पर भी इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ था। इसमें सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए। हालांकि, सीएम नीतीश वहां भी सिर्फ 2 मिनट रुके, रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया, चिराग पासवान से मुलाकात की और फिर लौट गए। इफ्तार कार्यक्रमों के दौरान यह पहला मौका माना जा रहा है जब नीतीश कुमार और निशांत कुमार एक साथ किसी इफ्तार पार्टी में नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp