सीएम हेमंत की 28 को असम के कोकराझार में ‎सभा:नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल का दौरा 29 को‎, प्रवासी वोटरों को कर रहे गोलबंद‎

Date:


बंगाल और असम के चुनाव मैदान में झारखंडी राजनेता उतर‎ गए हैं। भाजपा, झामुमो और कांग्रेस के नेता वहां रह रहे‎ बिहार-झारखंड के प्रवासी मतदाताओं को गोलबंद कर रहे हैं।‎ असम विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य‎ मुकाबला है। लेकिन झामुमो के 21 उम्मीदवारों की चुनाव मैदान ‎में एंट्री ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन‎ 28 मार्च को दोपहर 2:20 बजे हारापुता फुटबॉल खेल मैदान,‎ कोकराझार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, नेता‎ प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का 29 मार्च को असम का दौरा‎ प्रस्तावित है। झामुमो ने असम के लिए अपने स्टार प्रचारकों ‎की संशोधित सूची जारी कर दी है। वहीं, भाजपा के स्टार‎ प्रचारकों की सूची में झारखंड भाजपा के कई वरीय नेताओं के ‎नाम हैं। कांग्रेस की सूची में भी झारखंड के कई नेता हैं।‎ झामुमो के स्टार प्रचारकों में सुप्रियो ‎का नाम जुड़ा, सुखराम का कटा‎
असम चुनाव को लेकर झामुमो ने 20 स्टार‎ प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है। इसमें ‎पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का नाम जोड़ा‎ गया है, जबकि विधायक सुखराम उरांव का नाम ‎हटाया गया है। सूची के अनुसार, हेमंत सोरेन प्रचार‎ अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ डॉ.‎ सरफराज अहमद, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ ‎माजी, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, ‎सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र‎ प्रसाद, विजय हांसदा, हफीजुल हसन, भूषण ‎तिर्की, विकास मुंडा आदि शामिल रहेंगे।‎

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp