मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे। वे चाय बागान बहुल तेजपुर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहां कई सभाओं और कार्यक्रमों में भी वे शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री असम में रह रहे झारखंडी मूल के आदिवासियों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे।
सीएम हेमंत दो दिवसीय दौरे पर आज जाएंगे असम
Date:




