सीतामढ़ी में आक्रोशित परिजन ने क्लीनिक संचालक को पीटा:डॉक्टर के इंजेक्शन देने के बाद मरीज की मौत, पुलिस ने मामला कराया शांत

Date:


सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड में एक निजी क्लीनिक में गलत इलाज के आरोप के बाद मरीज की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक संचालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना डुमरा प्रखंड के बरियारपुर गांव स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हुई। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी 45 वर्षीय कारी शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बरियारपुर के इसी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने मरीज को दिया इंजेक्शन परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक में मौजूद चिकित्सक ने मरीज को एक इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन देने के कुछ ही देर बाद कारी शाह की हालत अचानक बिगड़ने लगी। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तुरंत एंबुलेंस से शहर के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहांi डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरीज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग बरियारपुर स्थित उक्त निजी क्लीनिक पहुंच गए और हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख क्लीनिक संचालक वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने क्लीनिक संचालक को बचाया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल क्लीनिक संचालक को भीड़ से बचाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिकों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Adam Zampa opts out of One-Day Cup final to protect Tanveer Sangha’s spot

3 min readMar 10, 2026 01:27 PM IST Australian leg-spinner...

Dhanbad News: महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली, बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने का लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर धनबाद समाहरणालय से...

China exports surge in first two months of the year despite Trump tariffs

The jump in shipments puts the world's second largest...
Join Us WhatsApp