सीतामढ़ी में गैस किल्लत पर प्रशासन सख्त:एसडीएम-आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम की जांच की, कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी

Date:


सीतामढ़ी जिले के सुरसंड में रसोई गैस की कमी और उपभोक्ताओं की समस्याओं के मद्देनजर पुपरी प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को पुपरी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) गौरव कुमार और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमन कुमार ने क्षेत्र के गैस गोदामों, एजेंसियों तथा विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गौरव कुमार ने गैस एजेंसी के प्रबंधकों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को सेवाओं में हर हाल में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी एजेंसी के विरुद्ध लापरवाही या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है, तो प्रशासन द्वारा सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने इस दौरान कई दुकानों और होटलों का भी दौरा किया। गैस की कमी के नाम पर बाजार में फैल रही अफवाहों को लेकर भी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षिका से 10 लाख की ठगी करने वाले ने कई को बनाया है शिकार

राज्यपाल बनाने के झांसे में 10 लाख की ठगी...

पश्चिम बंगाल में कितनी हैं विधानसभा सीटें?

पश्चिम बंगाल में कितनी हैं विधानसभा सीटें?
Join Us WhatsApp