सीपीआर प्रशिक्षण से आपात स्थिति में जान बचाने की जानकारी दी

Date:


भास्कर न्यूज|लोहरदगा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लोहरदगा के तत्वावधान में बगडू माइंस स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आपातकालीन स्थिति में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक उपचार की जानकारी देना था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य प्रशिक्षक समिति के चेयरमैन डॉ. गणेश प्रसाद ने उपस्थित प्रतिभागियों को सीपीआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अचानक हृदय गति रुक जाने की स्थिति में यदि समय पर सीपीआर दिया जाए तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार और सीपीआर का ज्ञान होना चाहिए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। समिति के सचिव अरुण राम ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, जिससे आम लोगों में स्वास्थ्य सुरक्षा और आपदा के समय सहायता करने की क्षमता विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि सीपीआर का प्रशिक्षण समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज उज्जवल मिश्रा ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से माइंस क्षेत्र के कर्मियों को काफी लाभ मिलेगा। सहायक प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि आज के समय में प्राथमिक उपचार की जानकारी हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर की तकनीक का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान माइंस के कर्मियों ने आपात स्थिति से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य आलोक कुमार, जगतपाल केसरी, रंजीत साहू, आर्यन दिव्यांशु सहित हिंडालको माइंस के डॉक्टर सौमदव, सहायक प्रबंधक मलय कुमार पुरुष, इंजीनियर सुजल सिंह, सौरभ आचार्य, मेट अरविंद कुमार सिंह, रानी कुमारी, अदिति ऐच, आनंद किशोर उरांव, पंचम उरांव, अरविंद चौबे, चंद्रशेखर कुमार, चरण उरांव, दासों कुमार मिर्धा, रामनाथ महतो, सूचित सिंह, शैलेश उरांव, पवन कुमार, गौतम साहू, मनोज नगेसिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Cuban officials report island-wide blackout as country struggles with energy crisis

A street vendor walks along the Malecon looking for...

From Thala to Chettan: How Sanju Samson became the heir Chennai has been waiting for | Cricket News

5 min readUpdated: Mar 16, 2026 10:32 PM IST Naan...

NBFC Stock Receives ‘Buy’ Rating from ICICI Securities with 40% Upside Potential

Synopsis: A brokerage has maintained a ‘Buy’ rating with...

आवासीय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गेट तोड़कर निकाली गयीं आधा दर्जन बच्चियां

शहर के जगतपुर स्थित आवासीय विद्यालय का मामला, बेहोशी...
Join Us WhatsApp