सीबीएसई व सीआईएससीई स्कूलों में कक्षाएं शुरू, कई स्कूलों में मार्च अंत या अप्रैल से नया सत्र

Date:


रांची राजधानी के सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के कुछ स्कूलों में सोमवार से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। संत फ्रांसिस स्कूल हरमू में सोमवार से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। वहीं, डीएवी हेहल और संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा में 10वीं और 12वीं नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। बाकी की कक्षाएं आने वाले दिनों में शुरू होंगी। इसके अलावा बाकी सभी स्कूलों में मार्च अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह तक नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अप्रैल में गर्मी को देखते हुए नए सत्र 2026-27 में स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में ही चलेंगी। ज्यादातर स्कूल पहले से तय समय में ही स्कूल शुरू करेंगे। ज्यादातर स्कूलों में सेकेंडरी क्लास की कक्षाएं 7-8 बजे के बीच शुरू होती है, जो गर्मी बढ़ने के साथ सुबह 6.30 बजे से शुरू होगी। वहीं प्राइमरी की कक्षाएं भी तय समय से जल्दी शुरू हो जाएंगी। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार समय तय करेंगे। इधर सरकारी स्कूलों में भी 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा। मौसम के अनुसार गर्मी की छुट्टी राजधानी के सीबीएसई स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां आमतौर पर मई के तीसरे या चौथे सप्ताह से शुरू होकर जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक चलती हैं। हालांकि, कुछ निजी स्कूल भीषण गर्मी के आधार पर तारीखों में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। सीआईसीएसई स्कूलों में भी गर्मी बढ़ने के अनुसार छुट्टी की तारीख घोषित की जाएगी। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि मौसम को देखते हुए छुट्टी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हेमंत सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, सस्ती राजनीति न करे भाजपा : कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे ने...

‘Better than yesterday’: Chahal reveals lifestyle changes to improve form | Cricket News

Yuzvendra Chahal (Getty Images) CHANDIGARH: As the countdown...
Join Us WhatsApp