सीवान में कांग्रेस का LPG-ईंधन प्रदर्शन:अम्बेडकर चौक पर पुतला दहन, महंगाई और कालाबाजारी पर नारेबाजी, सरकार से नियमित आपूर्ति की मांग

Date:


रसोई गैस की किल्लत और पेट्रोलियम पदार्थों की अनियमित आपूर्ति को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में सीवान के अम्बेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “रसोई गैस की किल्लत दूर करो”, “कालाबाजारी बंद करो”, “पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराओ” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही “नरेंद्र भी गायब और सिलेंडर भी गायब” जैसे तीखे नारों से माहौल गूंजता रहा। आम जनता एलपीजी गैस की कमी से त्रस्त
पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि आम जनता एलपीजी गैस की कमी से त्रस्त है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रशासन का दावा है कि पर्याप्त गैस उपलब्ध है, तो गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें क्यों लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार क्यों करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि सरकार को स्थिति स्पष्ट कर जनता का भरोसा जीतना चाहिए। किसान कांग्रेस के राज्य महासचिव अशोक कुमार सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत निर्णय लिए हैं, जिससे पेट्रोलियम आपूर्ति प्रभावित हुई है। हाल के दिनों में कालाबाजारी भी बढ़ी
उन्होंने कहा कि पहले कम समय में आपूर्ति हो जाती थी, लेकिन अब लंबा समय लग रहा है, जिससे संकट गहरा सकता है। वहीं कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव ने गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले जहां सिलेंडर सस्ता था, वहीं अब आम लोगों को ऊंचे दाम पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में कालाबाजारी भी बढ़ी है, जिससे आम उपभोक्ता और अधिक परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp