सीवान में पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक:नमाज स्थलों पर होगी साफ-सफाई, रामनवमी पर निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट-पुलिस बल किए जाएंगे तैनात

Date:


आगामी ईद, चैती छठ और रामनवमी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। यह बैठक सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। इसमें सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, मुफ्फसिल और नगर थाना प्रभारी सहित शांति समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से पर्वों को सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि आपसी सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं। एसडीओ ने अफवाहों या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का निर्देश दिया, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। नमाज स्थलों पर होगी साफ-सफाई शांति समिति के सदस्यों ने अपनी मांगें भी रखीं। उन्होंने ईद के लिए नमाज स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल और पर्याप्त मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया। रामनवमी के अवसर पर गांधी मैदान में विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की मांग की गई।
निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट-पुलिस बल किए जाएंगे तैनात प्रशासन ने दोनों पर्वों के लिए व्यापक तैयारियों की जानकारी दी। एसडीओ और एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से आश्वासन दिया कि नगर परिषद को साफ-सफाई के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों या लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई, ताकि दोनों पर्व हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ संपन्न हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp