सुंदरकांड का पाठ हुआ, आज निकलेगी निशान शोभायात्रा

Date:

श्री श्याम मित्र मंडल के रंग रंगीलो श्री श्याम फागन अमृत महोत्सव में मंगलवार को श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। धनबाद से आए पंकज मोदी व पंकज सांवरिया ने भजनों की गंगा बहाते हुए गणेश जी महाराज के चरणों में प्रथम आराधना लगाते हुए कार्यक्रम का प्रारंभ किया। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से शोभा यात्रा बुधवार को निकाली जाएगी। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया ने विधि-विधान के साथ गणेश पूजन के साथ तैयारी का प्रारंभ करवाया। मंगलवार को मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, मंत्री पंकज गाड़ोदिया, विष्णु चौधरी, उपमंत्री आदित्य लोहिया, प्रवीण सिंघानिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल व सैकड़ों श्याम सेवकों ने ध्वजा निशान बांधकर को स्थापित किया। निशान धारियों के साथ भव्य यात्रा में राजस्थान की कलाकार सर पर धूप धवन की सिगड़ी लेकर बाबा के रथ के आगे चलेंगे। गुजरात का डांडिया आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Malayalam 2020 First quarter- Top singers

Introduction To be knowledgeable about the music industry is so...

Gold Price in Kolkata: कोलकाता में कम हुए सोने के भाव, जानें चांदी की ताजा कीमत

मुख्य बातेंसोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारीकोलकाता में आज...
Join Us WhatsApp