![]()
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही स्थित NH-106 ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक गर्भवती महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षा दिलाने जा रहे थे, रास्ते में हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, भपटियाही थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वार्ड संख्या 4 निवासी सचिन कुमार अपनी चचेरी बहन जयंती कुमारी के साथ राघोपुर स्थित के.एन. डिग्री कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा दिलाने जा रहे थे। दोनों बाइक से सिमराही ओवरब्रिज पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। गलत दिशा से आई बुलेट ने मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही सिल्वर रंग की बुलेट मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बुलेट पर तीन युवक सवार थे, जो लापरवाही से गलत लेन में वाहन चला रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आरोपी फरार दुर्घटना के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि अगर समय पर उन्हें रोका जाता तो उनकी पहचान हो सकती थी। गर्भवती महिला की हालत गंभीर इस हादसे में सचिन कुमार और उनकी बहन जयंती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जयंती कुमारी गर्भवती हैं, जिससे उनकी हालत और भी नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों को तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने किया प्राथमिक इलाज, बेहतर इलाज के लिए रेफर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर वीपीन तिवारी और स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, जयंती कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। वहीं सचिन कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है। घायल युवक ने बताई पूरी घटना घायल सचिन कुमार ने बताया कि वे अपनी लेन में सामान्य गति से जा रहे थे, तभी सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक ने अचानक टक्कर मार दी। उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने जब्त की दोनों बाइक, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष Amit Kumar Rai ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश फिलहाल पुलिस फरार बुलेट सवारों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर गलत दिशा में वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
