सुपौल में महिला की गला दबाकर हत्या;बेड पर मिला शव:बॉडी के पास रस्सी और बेल्ट बरामद, पति समेत ससुराल वाले फरार

Date:


सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम विशनपुर वार्ड संख्या 7 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह कमरे के बेड पर उसका शव बरामद हुआ है। महिला के गले पर शव के निशान मिले है। वहीं बगल में रस्सी और बेल्ट मिला है। मृतका की पहचान वार्ड 7 निवासी सुन्दर मुखिया की 35 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। कौशल्या देवी के तीन छोटे पुत्र हैं, 10 वर्षीय गौतम कुमार, 5 वर्षीय गौरव कुमार और 3 वर्षीय रौशन कुमार। मां की मौत के बाद तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं, जिससे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ससुराल पक्ष करते थे प्रताड़ित मृतका के भाई शंकर मुखिया ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की हत्या उसके पति सुन्दर मुखिया, राजेश मुखिया, पारो देवी और टहरे देवी समेत अन्य ससुराल वालों ने मिलकर की है। उनका कहना है कि घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। शंकर मुखिया ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो उनकी बहन मृत अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष द्वारा पहले से ही उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजन परिजनों ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। “हमें न्याय चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए,” शंकर मुखिया ने कहा। लगभग 10 साल पहले शादी हुई थी। रात में अंतिम कॉल की थी, डरी सहमी बहन मायके आना चाहती थी। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ishan Kishan Says India Ready for Pakistan Clash After Namibia Win | T20 World Cup 2026

The Indian wicketkeeper-batter Ishan Kishan explained to the media...

गिरिडीह में दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

गिरिडीह के दो अलग-अलग थाना इलाके मंे हुए दो...

Swiggy and 4 Other Large Cap Stocks Where FIIs Consistently Increased Stake Over 4 Qtrs

Synopsis: FIIs have consistently increased holdings in Indian Oil,...
Join Us WhatsApp