![]()
सुपौल में एसपी शरथ आरएस के निर्देश पर नशा के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रतनपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 38 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। मंगलवार की देर शाम सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 23 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर रतनपुरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। एनएच-106 पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक टेम्पू को रोका गया। तलाशी लेने पर टेम्पू से 38 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके पर मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कांड दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया गिरफ्तार तस्करों की पहचान किशुनदेव चौधरी (पिता- बह्मदेव चौधरी), निवासी लोकहा बाजार थाना-लौकहा; विशेशर शर्मा (पिता- स्वर्गीय मधु शर्मा), निवासी डुमनी थाना-करजाईन; तथा विनोद कुमार साह (पिता- विष्णुदेव साह), निवासी रतनपुरा थाना क्षेत्र, जिला-सुपौल के रूप में हुई है। इस मामले में रतनपुरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अब बरामद गांजा के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था। नशा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच की जा रही है और तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
सुपौल में 38 KG गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:इंटरनेशनल मार्केट में 15.20 लाख कीमत, SP बोले- अभियान जारी रहेगा
Date:




