सुबह 5 बजे से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार, सर्वर डाउन, बुकिंग ठप, दोपहर बाद कार्यालय बंद

Date:


शहर में पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ी, इंडक्शन चूल्हे की भी मांग बढ़ी राजधानी में रसोई गैस की भारी किल्लत है। लेकिन ऑयल कंपनियां गैस की किल्ल्त को सिरे से खारिज कर रही है। उनका कहना है कि एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है। पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। 25 दिन का लॉकिंग पीरियड किए जाने के बाद से उपभोक्ता पैनिक हो रहे हैं। वे अधिक से अधिक सिलेंडर जमा करने में लगे हैं। इस वजह से अचानक बुकिंग बढ़ गई है। बुकिंग बढ़ने का दबाव सर्वर पर पड़ रहा है। ऐसे में सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है। बेवजह लोग परेशान हो रहे हैं। लेकिन, दूसरी ओर दैनिक भास्कर की टीम ने गैस एजेंसियों की पड़ताल की तो चौंकाने वाला दृश्य सामने दिखा। रांची के सभी गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की कतार दिखी। महिलाएं, बुजुर्ग सभी कतार में खड़े दिखे। मुहल्ले में गैस लेकर आ रही छोटी गाड़ियों के स्टाफ से भी उपभोक्ता उलझ रहे हैं। कई बार हालात ऐसे बन गए कि कर्मचारी और उपभोक्ताओं के बीच बहस हो गई। धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। एजेंसियों के कार्यालय में बुकिंग के लिए लोग आ रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा। उपभोक्ताओं की नाराजगी देखते हुए कई एजेंसी संचालक दोपहर में कार्यालय बंद करके गायब हो रहे हैं। इस वजह से लोग अधिक पैनिक हो रहे हैं। देखिए सुबह से रसोई गैस के लिए कैसे जद्दोजहद कर रहे आम लोग…

रातू रोड- जिवासिया गैस एजेंसी कार्यालय में भी गैस की बुकिंग नहीं होने की शिकायत लेकर लोग जमे हैं। संचालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि पहले रोज 700 से 800 बुकिंग होती थी, अब एक हजार के करीब हो रही है। हमारे पास 950 सिलेंडर उपलब्ध हैं। कहीं कोई समस्या नहीं है। समस्या कॉर्मिशियल गैस पर रोक के कारण उत्पन्न हो रही है। अधिक बुकिंग से सर्वर भी स्लो है। कोकर- अदिति गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर गैस लेने के लिए लोगों की करीब 300 मीटर लंबी कतार लगी है। कई लोग खाली सिलेंडर लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ। एजेंसी संचालक ने बताया कि बुधवार को 550 सिलेंडरों की सप्लाई की गई है, जबकि मांग 1000 से अधिक की रही। उन्होंने कहा कि फिलहाल एजेंसी में गैस का स्टॉक मौजूद है। एजेंसियों की अपील… साफ्टवेयर 3 दिन में होगा अपग्रेड, घर से बुक करें डीसी की बैठक में गैस एजेंसी के संचालकों ने बताया कि अचानक बुकिंग की संख्या बढ़ गई है। इस वजह से गैस बुकिंग सॉफ्टवेयर स्लो हो गया है। दो से तीन दिनों के अंदर सॉफ्टवेयर ठीक हो जाएगा। इसके बाद घर से ही बुकिंग होगी। कांके रोड- देवी गैस एजेंसी एजेंसी के ऑफिस के बाहर सुबह 6.30 बजे से लोगों की भीड़ लगने लगी थी। सिलेंडर लेकर कतार में सैकड़ों लोग खड़े थे। करीब 10 बजे एक अॉटो सिलेंडर आया तो उपभोक्ता टूट पड़े। खींचा-तानी शुरू हो गई। लेकिन जो पहले लाइन में थे, उन्हें ही सिलेंडर मिला। इसके बाद 3 अॉटो सिलेंडर लेकर आए, तब कतार में लगे आधे लोगों को गैस मिली। पिस्का मोड़- रांची गैस एजेंसी ऑफिस में गैस की बुकिंग के लिए लोगों की भीड़ लगी है। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस की बुकिंग बंद कर दी गई है। एजेंसी वाले जवाब नहीं दे रहे हैं। जबकि, संचालक दिनेश्वर सिंह ने बताया कि हमारे यहां 1200 का बैकलॉग है। 642 सिलेंडर उपलब्ध हैं। गैस की किल्लत नहीं है। केवल 25 दिन में नई बुकिंग की घोषणा के बाद स्थिति पैनिक हो गई है। रांची में पीएनजी गैस का कनेक्शन लेने की होड़, होटल वाले सबसे आगे गैस की किल्लत को देखते हुए रांची में पाइपलाइन से घरों तक पहुंचने वाली पीएनजी गैस की मांग बढ़ गई है। आम घरों से लेकर होटल-रेस्टोरेंट में भी पीएनजी गैस कनेक्शन लिया जा रहा है। गेल इंडिया के चीफ जनरल मैनेजर प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिनों के दौरान रोज 50 आवेदन आ रहे हैं। रोजाना 40 से 50 कनेक्शन दिए जा रहे हैं। हटिया-सिंहमोड़ अल्फा गैस एजेंसी बुधवार सुबह 10 बजे कार्यालय खुलते ही काफी लोग पहुंच गए। गैस बुकिंग नहीं होने से नाराज कई उपभोक्ता कर्मचारियों से बहस करने लगे। कर्मचारियों ने बताया कि पहले से बुक करीब 3500 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर देना है। उसके बाद ही नई बुकिंग होगी। परेशानी बढ़ने पर कार्यालय का शटर बंद कर दिया गया और नोटिस लगा दिया कि सर्वर डाउन है। जंग की आग चूल्हे तक पहुंची: सभी काम छोड़कर गैस के लिए महिला, बुजुर्ग सब लाइन में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ICC prosecutor opens probe into Belarus over deportations to Lithuania | Courts News

The prosecutor’s office said the crimes being investigated include...

110 लाभुकों के आवेदनों की समीक्षा, 107 को मिली मंजूरी

लातेहार. समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा...

Twitter Reactions: Netizens slam Kavya Maran after Sunrisers Leeds signs Pakistan spinner Abrar Ahmed

Indian fans have voiced their anger after Sunrisers Leeds,...
Join Us WhatsApp