सुरसंड BDO के 5 ठिकानों पर विजिलेंस का रेड:सीतामढ़ी में आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई कार्रवाई

Date:


सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कृष्णा राम के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह उनके पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार अलसुबह जब लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी निगरानी विभाग की टीम ने BDO कृष्णा राम के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने सीतामढ़ी जिले के सुरसंड स्थित उनके सरकारी आवास और कार्यालय के साथ-साथ अन्य ठिकानों पर भी सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने सरकारी फाइलों, बैंक से जुड़े दस्तावेजों, संपत्ति से संबंधित कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच शुरू की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति (डिसप्रोपोर्शनट एसेट – DA) के मामले में की जा रही है। निगरानी टीम का एक दल मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र स्थित राजा बाजार में BDO कृष्णा राम के किराए के निजी आवास पर भी पहुंचा। वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और घर के हर हिस्से की गहन जांच की जा रही है, जिसमें अलमारियां, लॉकर और डिजिटल उपकरण शामिल हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को गुप्त शिकायत मिली थी सूत्रों के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को गुप्त शिकायत मिली थी कि BDO कृष्णा राम ने अपनी आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। प्राथमिक जांच में कुछ अहम साक्ष्य मिलने के बाद ही निगरानी विभाग ने यह छापेमारी की कार्रवाई की। फिलहाल, निगरानी विभाग की टीम बेहद गोपनीय तरीके से जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी पूरी होने के बाद ही बरामद संपत्तियों और दस्तावेजों का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का माहौल है और आगे बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Power Stock with ₹14,380 Cr Order Book and Over 139% Profit Growth in Q3 to Look Out For

Synopsis: GE Vernova T&D India Limited delivered strong Q3...

Sara Tendulkar turns heads in saree at Arjun-Saaniya wedding; photos and videos go viral

The wedding of Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok...

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, किसान की मौत:शेखपुरा में डीजल लेकर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

शेखपुरा में शनिवार को मेहूस थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-फरीदपुर...
Join Us WhatsApp