
एसडीओं की जांच में रामबांध तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में लाखों की गड़बड़ी का खुलासा
पीयूष तिवारी, गढ़वा
गढ़वा शहर के रामबांध तालाब के सौंदर्यीकरणव मरम्मति के कार्य में लाखों की गड़बड़ी हुई है. इस मामले की जांच गढ़वा एसडीओ संजय कुमार ने की है. उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट कारवाई के लिए (पत्रांक-14, दिनांक छह जनवरी 2026) उपायुक्त को समर्पित किया है. जांच में पाया गया कि रामबांध तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्य में प्राक्कलन के अनुसार लैंडस्केपिंग वाली घास लगाने का काम, फव्वारा और गजीबो का अधिष्ठापन नहीं किया गया है. इसके अलावा प्राक्कलन के अनुसार पैडलिंग नाव भी तालाब में मौजूद नहीं है. यह मामला आजसू के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा की शिकायत के आधार पर सामने आया था. उन्होंने उपायुक्त को आवेदन दिया था, जिसके आलोक में एसडीओ संजय कुमार को जांच के निर्देश दिये गये थे.जांच में क्या पाया गयारामबांध तालाब गढ़वा शहर के सोनपुरवा अंतराज्जीय बस स्टैंड के पास स्थित है. रामबांध तालाब के साैंदर्यीकरण के लिए 1.31 करोड़ रुपये की निविदा निकाली गयी थी, लेकिन शहर के रांकी मुहल्ला स्थित दिलकश कंट्रक्शन को 22.22 प्रतिशत कम दर पर 1.02 करोड़ रुपये पर 2021 मार्च में कार्य आवंटित किया गया. एसडीओ ने जांच के दौरान पाया कि प्राक्कलन के अनुसार 17.6 लाख रुपये में बाउंड्रीवाल व फेंसिंग, 8.98 लाख में पाथवे निर्माण, 3.09 लाख में गेट्स व गार्ड रूम, 35.06 लाख में घाट निर्माण, 2.18 लाख में फूडस्टॉल, 5.97 लाख में गजीबो निर्माण, 6.12 लाख में शौचालय ब्लॉक, 3168 रुपये में कल्भर्ट रेलिंग, 12.12 लाख में लैंड स्कैपिंग ग्रास अधिष्ठापन, 7.94 लाख में इलेक्ट्रिफिकेशन, 5.85 लाख में जेट फव्वारा का अधिष्ठापन, 1.08 लाख में पैडल बोट अधिष्ठाापन आदि का कार्य करना था. लेकिन इसमें लैंड स्कैपिंग ग्रास अधिष्ठापन, गजीबो व फव्वारा निर्माण का काम नहीं कराया गया है. जबकि पूरी राशि का भुगतान एजेंसी को तीन-चार साल पहले ही किया जा चुका है.
डेवलपमेंट सेंटर के कमरे में रखा है बोटजांच के दौरान सोनपुरवा बैल बाजार स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर के एक कमरे में रखा हुआ वोट पाया गया. इस संबंध में एसडीओ के पत्र के जवाब में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने पत्रांक-3573 में बताया है कि तालाब में जलकुंभी की वजह से बोटिंग आदि का अधिष्ठापन नहीं किया गया है.The post सौंदर्यीकरण का कार्य आधा-अधूरा, फिर भी हुआ पूरी राशि का भुगतान appeared first on Prabhat Khabar.




