स्कूल में अभिभावकों संग शिक्षकों की बैठक

Date:


सिमडेगा | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धानंद बेसरा ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे संविधान और सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप बताया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत का यह निर्णय स्पष्ट करता है कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू धर्म, सिख धर्म या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता। यह फैसला सामाजिक व्यवस्था में पारदर्शिता और वास्तविक लाभार्थियों तक अधिकार पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सिमडेगा | शहर के सैंपुर स्थित ब्रिलिएंट्स हाई स्कूल में बुधवार को शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक कर विद्यार्थियों के बेहतर पठन-पाठन पर विचार-विमर्श किया गया। प्राचार्य गोरखनाथ सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और अभिभावकों दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए गए। वहीं विभिन्न विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए। सिमडेगा | ठाकुर टोली आदर्श नगर स्थित चैती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार को उपायुक्त कंचन सिंह ने िकया। इस अवसर पर पूजा पंडाल में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने पूजा समिति के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ​चैती दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत करते हैं।​ समारोह के दौरान उपायुक्त ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूरे सिमडेगा जिले की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। सिमडेगा | नगर परिषद क्षेत्र के बहराटोली, खम्हानटोली और सुंदरपुर कुम्हार टोली में नगर परिषद अध्यक्ष ऑलिवर लकड़ा के प्रयास से नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए गए। इससे स्थानीय ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं। ​इन तीनों मोहल्लों में नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या को दूर करना हमारी प्राथमिकता है और नए ट्रांसफार्मर लगने से अब क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। ​उद्घाटन के दौरान वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा, पतरस एक्का, शिशिर मिंज, जोनी किंडो, और ताज केरकेट्टा समेत शीतल नायक, सरोजनी डुंगडुंग आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump says Iranian leaders want deal ‘so badly’ but fear retaliation | US-Israel war on Iran

NewsFeedDonald Trump said Iran is negotiating with the US...

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, हियरिंग एड, क्रच और सिलिकॉन कुशन बांटे

भास्कर न्यूज | सिमडेगा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के...
Join Us WhatsApp