स्कूल से गायब 536 शिक्षकों को डीईओ ने किया शो-कॉज

Date:

भास्कर न्यूज | रामगढ़ रामगढ़ जिला अंतर्गत में विभिन्न सरकारी विद्यालयों में 24 फरवरी को बिना कोई लिखित सूचना के 536 शिक्षक गायब मिले थे। जिसपर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित शिक्षकों से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ ने बताया कि सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षकोंओ को ई- विद्यावाहिनीं के माध्यम से बायोमेट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है। लेकिन 24 फरवरी को ई-विद्यावाहिनी के प्राप्त आंकड़ों से प्राप्त हुआ कि जिले में कुल 536 शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल से अनुपस्थित रहे। वहीं जिले के शिक्षाविद, बुद्धजीवी वर्ग और समाजसेवियों ने बताया कि इस तरह पूरे जिले में एक साथ शिक्षकों को विद्यालयों से बिना कोई लिखित सूचना के गायब रहना बच्चों व उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बच्चों का वार्षिक परीक्षा में इसका बहुत बड़ा प्रभाव होगा। शिक्षकों का समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। इस प्रकार विद्यालय से अनुपस्थित रहना लापरवाही का परिचायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp